फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made an altar on the ghats, started the fast by eating gourd and rice.

Jaunpur News: घाटों पर बनाई वेदी, लौकी-भात खाकर शुरू किया व्रत

Fri, 17 Nov 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Made an altar on the ghats, started the fast by eating gourd and rice.
जौनपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गई। महिलाओं ने नदियों व तालाबों किनारे घाटों पर मिट्टी की वेदी बनाई। साथ ही लौकी व भात खाकर व्रत शुरू किया। श्रद्धालुओं में इसको लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। बाजारों में भीड़ रही। शनिवार को महिलाएं गुड़ की खिचड़ी खाकर खरना करेंगी। सरवरों, नदियों, तालाबों किनारे उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्रती महिलाएं अलसुबह स्नान ध्यान के बाद भगवान सूर्य की आराधना कर व्रत का संकल्प ली। इसके साथ ही पूजा की तैयारी शुरू हो गई। महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर अर्घ्य देने के लिए वेदी बनाया। छठ को लेकर बाजारों में भी सूप, दउरा, फल के साथ ही पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं हैं। फल की दुकानों पर आकर्षक तरीके से सजावट की गई। यह दृश्य शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, चहारसू चौराहा, सब्जीमंडी, पॉलिटेक्निक चौराहा, लाइन बाजार चौराहा आदि जगहों पर देखने को मिला।
विज्ञापन

व्रत के पहले दिन यानी नहाय खाय में व्रती महिलाएं पवित्र नदियों, तालाबों में स्नान कीं। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर अपने लिए भोजन के रूप में लौकी-भात व चने की दाल बनाईं। इसमें शुद्ध घी का प्रयोग किया गया था। इसे खाकर महिलाएं खुद को व्रत के लिए तैयार करती हैं। चार दिवसीय इस पर्व की जनपद में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से घाटों पर बैरिकेडिंग व प्रकाश की व्यवस्था की गई है। बदलापुर : भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना को लेकर लोक पर्व छठ पूजा पर उत्सव व उल्लास का वातावरण है। घर से लेकर घाट व बाजार तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा घाट का किया निरीक्षण
बदलापुर। नगर पंचायत बदलापुर की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक छठ पूजा के तैयारियों को लेकर वार्ड भलुवाही स्थित घाट का निरीक्षण किया। घाट पर किसी प्रकार की कोई घटना न घटे इसके लिए दो कर्मचारियों को लगातार बने रहने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कई सफाई कर्मी तालाब के पास साफ-सफाई व मैलाथिलांन का छिड़काव करते हुए मिले। ईओ ने पेंटिंग कार्य को भी देखा। ईओ ने बताया कि छठ पूजा के लिए साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था करवा दिया गया है। कोई भी व्रती महिला या उनके साथ आने वाले छोटे बच्चों के साथ हादसा न हो इसके कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। सारी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed