फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lucky, Dhananjay and four nominated

लकी, धनंजय समेत चार ने किया नामांकन

Wed, 14 Oct 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lucky, Dhananjay and four nominated
कलेक्ट्रेट एसडीएम कोर्ट में नामाकंन दाखिल करते सपा के प्रत्याशी लकी यादव । - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को चार उम्मीदवारों का नामांकन हुआ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से लकी यादव और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने निर्दल उम्मीदवार के रूप पर्चा दाखिल किया। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से सतीश चंद्र उपाध्याय और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से नवीन कुमार ने भी नामांकन किया है। अब तक पांच उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी का नामांकन होगा।
विज्ञापन

प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट इलाके में सुबह से ही गहमागहमी रही। नामांकन स्थल के चारों तरफ सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया था। बैरिकेडिंग का दायरा भी बढ़ा दिया गया था। किसी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। दोपहर 12 बजे सबसे पहले सपा उम्मीदवार लकी यादव नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, सुुशील श्रीवास्तव, ऋषि यादव आदि थे। महान दल के कार्यकर्ता भी साथ थेे। लकी ने तीन सेट में नामांकन किया। करीब दो घंटे बाद लकी के बाहर जाने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। निर्दल उम्मीदवार के रुप में उन्होंने दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, अधिवक्ता सुभाष शुक्ला, डॉ. समर बहादुर सिंह आदि मौजूद थे। चौथे दिन की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के अंतिम समय में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सतीश चंद्र उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। इसके पहल वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी नवीन कुमार ने भी एक सेट में नामांकन किया था। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर नीतिश कुमार सिंह ने अपने कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम रामप्रकाश भी मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर कड़ी चौकसी रही। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र, डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे, सीओ सदर जितेंद्र दुबे, सीओ केराकत सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस से दो उम्मीदवारों ने लिया पर्चा
जौनपुर। बुधवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। इसमें भाजपा उम्मीदवार मनोज सिंह, कांग्रेस के राकेश कुमार मिश्र व अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय किसान श्रमिक पार्टी के प्रत्याशी शिवलाल शामिल रहे। अब तक कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अधूरे काम करुंगा, मेरी लड़ाई किसी से नहीं: लकी
जौनपुर। नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी लकी यादव ने कहा कि मल्हनी में उनकी लड़ाई किसी से नहीं है। सबका समर्थन उनके साथ है। सरकार के इशारे पर प्रशासन चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर सकता है लेकिन समाजवादी इससे डरने वाले नहीं है। मल्हनी हमेशा से समाजवादियों की रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिता पारसनाथ यादव ने मल्हनी के विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने का दायित्व अब उनके कंधे पर है। पूर्ववर्ती सरकार में विकास के कई कार्य हुए, लेकिन मौजूदा सरकार ने राजनीतिक द्वेष में उन पर रोक लगा दी। मल्हनी की सड़कें इसी द्वेष के कारण नहीं बनाई जा रही हैं। इस भेदभाव का क्षेत्र की जनता सरकार से जवाब चाहती है।

सम्मान की लड़ाई जनता ही लड़ा रही: धनंजय
जौनपुर। निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस उपचुनाव को मल्हनी के सम्मान की लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मैं नहीं लड़ रहा बल्कि क्षेत्र की जनता मुझे लड़ा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में मल्हनी की घोर उपेक्षा हुई है। यहां न तो विधायक ने काम कराया और न ही सांसद ने। जनता इससे दुखी है। जनता की राय पर ही वर्ष 2002 की तर्ज पर वह निर्दल मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्हनी में उनकी लड़ाई जाति और धर्म की राजनीति के खिलाफ है। इसमें जनता उनका पूरा साथ दे रही है। इस चुनाव में अन्य जितने भी प्रत्याशी हैं, वह इस क्षेत्र से बाहर के हैं। वह अकेले मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां के हर गांव, हर गली और हर समस्या से वाकिफ हैं। इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed