फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   LPG scorched, scorched innocent woman burnt to death

रसोई गैस से लगी आग, झुलसकर मासूम की मौत महिला झुलसी

Thu, 19 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
LPG scorched, scorched innocent woman burnt to death
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में बुधवार की भोर में रसोई गैस चूल्हा जलाते समय आग लग गई। उसकी चपेट में आने से छह माह के मासूम की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के शोक में बुधवार को बाजार की दूकाने बंद रहीं।
विज्ञापन

त्रिलोचन बाजार निवासी पुन्नवासी अग्रहरि की पत्नी प्रीति अग्रहरि (24) कमरे में सोईं थी। भोर में करीब तीन बजे उनका छह माह का बच्चा रोने लगा। बच्चे के लिए उसे गोद में लेकर वह दूध गरम करने के लिए रसोई में र्गइं। रसोई गैस आन कर चूल्हा जलाने लगी तो लाइटर से चूल्हा नहीं जला। रेगुलेटर खुला छोड़कर माचिस लेने दूसरे कमरे में चली गई। लौटकर उन्होंने जैसे ही तीली जलाई तो रसोई में फैली गैस से आग लग गई। प्रीति अपने बच्चे के साथ जलने लगी। प्रीति के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग नींद से जाग गए। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आग बुझाई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed