फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   loyer demond security

अधिवक्ताओं ने मांगी सुरक्षा 

Sun, 20 Mar 2016 01:29 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 20 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
loyer demond security
प्रतापगढ़ और कानपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में शनिवार को मौन जुलूस निकाल डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल को पत्रक सौंपते दीवानी बार के अधिवक्ता।
 प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र, बिल्हौर, कानपुर के जीतेंद्र पाल की हत्या के विरोध में शनिवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ और कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता  पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग उठाई। 
विज्ञापन

 

  इस दौरान सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र अतिरिक्त एसडीएम रिंकी जायसवाल को सौंपा। जिसमें अधिवक्ता के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने, सुरक्षा के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की गई। साथ मृतक के आश्रितों को समान रुप से आर्थिक सहायता प्रदान करने आदि की मांग की गई है।  वक्ताओं ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं पर प्राण घातक हमले और उनकी हत्या हो रही है।

विज्ञापन

 

 

जिससे अधिवक्ता अब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। हालत इतनी बिगड़ गई है कि अधिवक्ताओं को अपने उपर हमले होने की चिंता हर वक्त सता रही है। इसको लेकर कई बार  सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई, लेकिन अभी तक कोई  कदम नहीं उठाया गया। इसका ताजा उदाहरण प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र, बिल्हौर कानपुर अधिवक्ता जीतेंद्र पाल की हत्या का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए एक बार फिर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर प्रदेश में अधिवक्ता शनिवार को मौन जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।   इस मौके पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह, जयप्रकाश सिंह, रमेश चंद्र पाल, सत्येंद्र  सिंह, मंगला सिंह, अरुण कुमार सिंह, तरुण तिवारी, विरेंद्र कुमार सिन्हा, सुबाषचंद्र यादव, घनश्याम ओझा, कैलाश पांडेय व पंकज त्रिपाठी, राधेश्याम निषाद, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र नरायण आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed