फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   lover reached on stage groom refused to marry in jaunpur

UP: ‘ये मेरी मोहब्बत है’ स्टेज पर चिल्लाते हुए पहुंचा आशिक, दुल्हे ने शादी से किया इनकार, थाने पर पंचायत; फिर

Sat, 18 May 2024 09:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 May 2024 09:17 PM IST
सार

Jaunpur News: इस दौरान आशिक के पहुंचने पर दूल्हा ने दुल्हन से शादी करने से इनकार कर दिया। पंचायत में कोई हल नहीं निकला। प्रेमी के एक साथी को पुलिस हिरासत में रखकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन
lover reached on stage groom refused to marry in jaunpur
जौनपुर के रामपुर थाना का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सुरेरी क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के समय दुल्हन का आशिक पहुंचा तो दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। घर वालों ने आशिक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से शुक्रवार को धूमधाम से बारात आई थी। द्वारचार के बाद जयमाल पर दूल्हा-दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंचकर एक-दूसरे को जयमाल पहनाने चले। उसके पहले मछलीशहर थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी दुल्हन का प्रेमी अपने दो साथियों के साथ आ धमका।
विज्ञापन


स्टेज पर ही दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए शादी में खलल डालने लगा। देखते ही देखते बात बिगड़ने लगी। दुल्हन के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई। यह नजारा देख दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों से करीब 25 लोगों को हिरासत में लेकर सुरेरी थाने पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाकर दुल्हन का आशिक अपने एक साथी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पंचायत चलती रही। पुलिस के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन बीते 10 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कर लिए थे।


शादी के पश्चात एक बार पुनः रीति रिवाज के साथ दूल्हा पक्ष बीते शुक्रवार को बारात लेकर दुल्हन के घर पर आया था। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed