{"_id":"64b9828c49889aa8e70e42b4","slug":"lose-seven-lakhs-in-online-gambling-mumbai-crime-branchs-phone-rang-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-2716-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ऑनलाइन जुए में हारा सात लाख तो मुंबई क्राइम ब्रांच का घनघनाया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ऑनलाइन जुए में हारा सात लाख तो मुंबई क्राइम ब्रांच का घनघनाया फोन
विज्ञापन
गेम खेलने की ऐसी लत लगी कि जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र का एक युवक ऑनलाइन जुए को पकड़ लिया। पहले दो चार हजार रुपये जीता, लेकिन बाद में वह हारने लगा और करीब सात लाख रुपये हार गए। जुआ हारते ही तनाव में आ गया और आत्महत्या करने की प्लानिंग कर ली। इसी बीच उसने मदद के लिए क्राइम ब्रांच मुंबई को फोन लगाकर मदद मांगी। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और परिवार के लोगों को सौंप दिया।
बुधवार की रात में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरडीह गांव निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा (23) जुए में सात लाख रुपये गंवाने के बाद अपनी जान देने की योजना बनाई। वह रात को मुंबई क्राईम ब्रांच के आफिस में फोन करके यह कहा कि उसकी आर्थिक मदद कीजिए नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगा। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उसे काफी देर तक अपनी बातों में उलझाए रखा और तत्काल जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा को फोन करके घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को घटना की जानकारी दी और युवक का नंबर सर्विलांस में लगाकर उसकी लोकेशन बताई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फांसी लगाने की जुगत लगा रहे युवक को धर दबोचा और थाने ले आए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि युवक जुएं में सात लाख हार गया था, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में था और आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश में था। पुलिस की तत्परता से वह ऐसा नहीं कर सका। परिजनों के कहने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की गई और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि वह पहले मुंबई में रहता था। इसलिए वहां के क्राइम ब्रांच का नंबर उसके पास था।