{"_id":"660403fdad0aefe5d90c41bc","slug":"lok-sabha-election-2024-rajputs-have-dominated-jaunpur-lok-sabha-seat-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: जौनपुर लोकसभा सीट पर राजपूतों का रहा है दबदबा, भाजपा ने कृपाशंकर सिंह पर लगाया है दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: जौनपुर लोकसभा सीट पर राजपूतों का रहा है दबदबा, भाजपा ने कृपाशंकर सिंह पर लगाया है दांव
Wed, 27 Mar 2024 05:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Mar 2024 05:09 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने वोटरों को साधने में लगे हैं। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों का एलान कर रही हैं। वहीं जौनपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां अब तक राजपूतों का दबदबा रहा है। इसी क्रम में सभी पार्टियां इस सीट से राजपूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी में ही हैं।
विज्ञापन
कृपाशंकर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर लोकसभा सीट का अगर इतिहास देखें इस लोकसभा सीट पर अब तक राजपूतों का दबदबा रहा है। इस सीट पर अब तक 11 बार राजपूतों ने जीत दर्ज की है। वहीं, चार बार यादव और दो बार ब्राह्मण प्रत्याशी को कामयाबी हासिल हुई है।
विज्ञापन
इसी समीकरण के तहत ही भाजपा ने एक बार फिर से राजपूत बिरादरी के कृपाशंकर सिंह पर दांव लगाया है। वहीं विपक्षी दलों द्वारा भी किसी राजपूत को ही टिकट दिए जाने के कयास लंगाए जा रहे हैं। हालांकि विपक्ष ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
जौनपुर लोकसभा सीट पर सर्वाधिक बार जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम है। कांग्रेस ने इस सीट पर छह बार जीत दर्ज की है। जबकि बीजेपी को सिर्फ चार बार ही जीत हासिल हुई है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो बार जीत मिली है। इस सीट से अब तक सबसे अधिक 11 बार राजपूत विजयी रहे हैं। जबकि चार बार यादव और दो बार ब्राह्मण उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
जौनपुर लोकसभा सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। ब्राह्मणों की आबादी 15.72 फीसदी यानी करीब 2.5 लाख है। जबकि राजपूत महज 13.30 फीसदी यानी करीब दो लाख हैं। इनके अलावा यादव 2.25 लाख और मुस्लिम 2.15 लाख हैं। अनुसूचित जाति के वोटर्स की संख्या भी 2.5 लाख के आसपास है।