फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok sabha election 2024 Mayawati public meeting in jaunpur

लोकसभा चुनाव: जौनपुर में विपक्ष पर बरसीं मायावती, आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर कांग्रेस व भाजपा को घेरा

Tue, 21 May 2024 03:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 May 2024 03:08 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि हमारी सरकार में सभी वर्ग के लोगों को ध्याम में रखकर काम किया गया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी गलत नीतियों के कारण इन्हें राज्यों से लेकर केंद्र तक की सत्ता से बाहर होना पड़ा। 

विज्ञापन
Lok sabha election 2024 Mayawati public meeting in jaunpur
जौनपुर में मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी या एनी पार्टियों के गठबंधन के साथ न मिलकर अकेले चुनाव लड़ रही है। हमने बनारस मंडल में सभी समाज के लोगों को मौका दिया है। भीड़ के जबरदस्त जोश को देख कर भरोसा हो गया है कि पिछली बार से भी इस बार अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे। 

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी व अन्य दलों में आजादी के बाद से अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही। इनकी गलत नीतियों के कारण इन्हें राज्यों से लेकर केंद्र तक की सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस की पहली सरकार में बाबा साहब लॉ मिनिस्टर थे। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू से कहा था कि एससी- एसटी को बराबर आरक्षण नहीं मिल रहा है, अति पिछड़े वर्ग के लोगों को भी आरक्षण मिलना चाहिए और आर्टिकल 340 के अनुसार आरक्षण देना चाहिए। उनकी मांग नहीं पूरी होने पर बाबा साहब ने इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो संविधान के खिलाफ नहीं हैं। सभी पार्टियां वोट की खातिर आरक्षण को लेकर बड़ी- बड़ी बातें कर रही हैं। देश की जनता इस बात को समझ गई है कि अच्छे दिन के नाम पर प्रलोभन दिया गया है, जितना कहा उसका एक चौथाई काम भी नहीं किया। ये लोग पूंजीपतियों को और मालामाल करने, इन्हें विभिन्न मामलों में छूट देने और इन्हें बचाने में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2024 Mayawati public meeting in jaunpur
मायावती की जनसभा में मौजूद जनता - फोटो : अमर उजाला
मायावती ने कहा कि इलेक्टोरल बांड जैसे मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर टिप्पणी की तो यह साफ हो गया कि बीजेपी और कांग्रेस ने बड़े बड़े पूंजीपतियों से चुनाव लड़ने के लिए मोटी रकम ली है। बीएसपी ने किसी से भी कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया। बीएसपी थोड़ा- थोड़ा पैसा इकट्ठा कर अपना काम करती है। देश के किसान बीजेपी के कारण हमेशा परेशान रहे हैं, जबकि हमारी पार्टी ने चारों हुकूमतों में इनका ख्याल रखा। इन्हें खेती के लिए संसाधन उपलब्ध कराए और फसल का अच्छा दाम दिया। 

कहा कि बीजेपी के शासन में दलितों आदिवासियों या किसी भी वर्ग का उत्थान नहीं हुआ। दलित और आदिवासियों को नौकरी नहीं मिली। इनके पद खाली हैं। आरक्षण नहीं देने से पद खाली हैं। इनकी सरकार में बिना कोई आरक्षण दिए प्राइवेट सेक्टर से काम कराया जा रहा है। शोषण और उत्पीड़न भी बंद नहीं हुआ। बीजेपी और आरएसएस की सरकार के चलते हिंदुत्व के आड़ में चल रही राजनीति से हालत खराब है। किसान वर्ग भी आंदोलित है। गलत आर्थिक नीतियों से देश पर असर दिखाई दे रहा है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ता जा रहा है। 

Lok sabha election 2024 Mayawati public meeting in jaunpur
मायावती की जनसभा में मौजूद जनता - फोटो : अमर उजाला
कहा कि विरोधी पार्टियां साम, दाम, दंड, भेद अपना कर सत्ता पाने में जुटी हैं। ऐसे लोगों से गुमराह नहीं होना है। इनके वादों से भी गुमराह न हों। ये पार्टियां अपने वादों को अमल में नहीं लातीं, इसीलिए जनता का विश्वास इन पर से उठ गया है। हमारी पार्टी कहने में कम और करने में अधिक विश्वास करती है। हमारी पार्टी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमारी पार्टी को सरकार बनाने में मौका मिला तो हम हवा हवाई काम नहीं बल्कि जमीनी हकीकत पर काम करके दिखाएगी। केंद्र द्वारा जो लोगों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है, इससे भला होने वाला नहीं है। इन्हें काम देने की जरूरत है। ये काम हमारी पार्टी करेगी। फ्री का राशन मिलना बीजेपी या आरएसएस की देन नहीं है, आपके टैक्स के पैसे से राशन दिया जा रहा है। कोई पार्टी अपनी जेब से नहीं दे रही। 

मायावती ने कहा कि बसपा सर्व जन जीताय सर्व जन सुखाय की नीति पर सरकार चलाएगी। आप लोगों को वोट पड़ने वाले दिन श्याम सिंह यादव को वोट देकर जिताना है। इन्हें फिर से मौका दीजिए। मछलीशहर सीट से कृपाशंकर सरोज, वाराणसी से अतहर जमाल लारी, चंदौली से संत्येन्द्र मौर्य को चुनाव में उतारा है। इन सभी को जिताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed