फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok Sabha Election 2024 Jaunpur SP Candidate Babu Singh Kushwaha

Lok Sabha Election : जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा ने बाबू सिंह कुशवाहा पर खेला दांव, बसपा सरकार में थे मंत्री

Sun, 14 Apr 2024 04:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 04:07 PM IST
सार

Jaunpur Lok Sabha: समाजवादी पार्टी के जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा पर जौनपुर लोकसभा सीट के लिए भरोसा दिखाया है। बाबू सिंह एक समय में बसपा के बड़े नेता माने जाते थे। 2007 में ये परिवार कल्याण मंत्री रहे। एनआरएचएम घोटाले में इनका नाम सामने आया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Jaunpur SP Candidate Babu Singh Kushwaha
बाबू सिंह कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन पर उम्मीदवार की टकटकी पर आखिरकार रविवार को पूर्ण विराम लग गया। सपा ने इस सीट पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। यह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। यह बसपा सरकार के सबसे ताकतवर नेता माने जाते थे।

विज्ञापन


बाबू सिंह कुशवाहा का बांदा जिले के पखरौली के रहने वाले हैं। यह मायावती की 2007 की सरकार में परिवार कल्याण मंत्री रहे। यह एनआरएचएम घोटाले में विवाद के केंद्र में थे और उन पर दो मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की हत्या का आरोप था। इनके 2014 में भाजपा में शामिल होने के कयास थे, पार्टी नेताओं के विरोध चलते यह शामिल नहीं हो सके। 
विज्ञापन


अंतत: इन्होंने जन अधिकार पार्टी बनाई। प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन की बात चल रही थी लेकिन गठबंधन अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंच सका। वर्तमान समय में यह जन अधिकार यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में लेकर जा रहे हैं। इनके आने से भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा में सीधी लड़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed