फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Locks hanging on 177 bank branches, more than 300 crore transactions affected in two days

177 बैंक शाखाओं पर लटके ताले, दो दिन में 300 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित

Fri, 17 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging on 177 bank branches, more than 300 crore transactions affected in two days
होटल रिवर व्यू स्थित यूबीआई की मुख्य शाखा पर अपनी मांगो को लेकर हड़ताल करते बैंक कर्मचारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूनाइडेट फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर दूसरे दिन भी जनपद की 10 बैंकों की 177 शाखाओं पर ताला लटकता रहा। वहीं, 170 एटीएम में से अधिकांश में पैसे खत्म हो गए। ज्यादातर एटीएम के शटर गिरे थे। हालांकि जिस एटीएम में कैश था, वहां लोग कतार में खड़े नजर आए।
विज्ञापन

यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड एसएन जायसवाल के मुताबिक, दो दिन हड़ताल के कारण तीन सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इस हड़ताल में 10 बैंकों की कुल 177 शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इनमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 104, भारतीय स्टेट बैंक की 36, पंजाब नेशनल बैंक की 18, इंडियन बैंक की छह, सेंट्रल बैंक की 5, केनरा बैंक की 3, यूको बैंक की 2, बैंक आफ महाराष्ट्रा और बैंक आफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक की 1-1 बैंक शाखाएं शामिल हैं, जहां दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। वहीं, 170 में भी शुक्रवार की शाम तक खाली हो गए। इनमें सुबह ही यूबीआई के सभी 70 एटीएम, केनरा बैंक की 7, इंडियन बैंक के 2 एटीएम में पैसे खत्म हो गए थे। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के 85 एटीएम में से 30 में सुबह ही पैसे खत्म हो गए थे। यही स्थिति अन्य एटीएम की भी रही। जहां लोग रुपये निकालने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed