फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lineman who went to cut electricity was tied to a pole, video goes viral

Jaunpur News: िबजली काटने गए लाइनमैन को खंभे से बांधा, वीडियो वायरल

Fri, 01 Aug 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lineman who went to cut electricity was tied to a pole, video goes viral
शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास में बुधवार को बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे एक प्राइवेट लाइनमैन को स्थानीय लोगों ने खंभे से बांध दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।वायरल वीडियो में लाइनमैन के हाथ और कमर खंभे से बंधे हैं, जबकि कुछ लोग वहां मौजूद हैं। बिजली निगम की ओर से बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा था। वीडियो में उक्त लाइनमैन ने बताया कि जेई राजकुमार के आदेश पर कांशीराम आवास गया था। वहां बकायेदारों का ट्रांसफॉर्मर से विद्युत कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों से विवाद इतना बढ़ा गया कि गुस्साए लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर लाइनमैन को मुक्त कराया। विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उपखंड अधिशासी अभियंता अमित कुमार धर्मा ने बताया कि विद्युत बिल बकाया होने से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के आश्वासन पर कनेक्शन जोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed