{"_id":"581f889b4f1c1b6729b375f7","slug":"like-the-death-of-the-young-man-injured-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत साथी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत साथी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
थाना क्षेत्र के बहरीपुर बाजार के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। उधर मृत युवक के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव निवासी समरनाथ यादव (25) और सूरज गिरी एक ही बाइक से कहीं गए थे। शनिवार की रात दोनों घर लौट रहे थे। बाइक समरनाथ चला रहा था जबकि सूरज पीछे बैठा था। रात में करीब साढ़े आठ बजे दोनों बहरीपुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
समरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सूरज को हल्की चोट आई है। लोगों की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और दोनों को सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। समरनाथ की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि सूरज का उपचार सीएचसी पर कराया गया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृत युवक के मामा छोटेलाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।