{"_id":"5efec1e18ebc3e42be64ea03","slug":"lightning-collapses-during-rains-and-row-houses-collapse-two-including-teenager-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान बिजली गिरी और कच्चा मकान ढहा, किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान बिजली गिरी और कच्चा मकान ढहा, किशोर समेत दो की मौत
Fri, 03 Jul 2020 10:58 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में तेज बारिश के दौरान गुरुवार की रात अलग-अलग क्षेत्रों में कच्चा मकान ढहने और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। केराकत में जहां कच्चे मकान के मलबे में दबकर किशोर ने जान गंवाई, वहीं सुरेरी में बिजली गिरने से वृद्धा की जान चली गई।
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर गांव में दीपचंद गुप्ता का पुत्र पंकज गुप्ता (14) कच्चे मकान में सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य बगल के दूसरे मकान में थे। देर रात तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया और पंकज मलबे में दब गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत से पंकज को मलबे से बाहर निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पंकज पिता दीपचंद का एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
सुरेरी क्षेत्र के देहुआ गांव में रात करीब तीन बजे बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से राजकुमारी देवी (60) पत्नी रामा की झुलस गईं। परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन