फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   LIC agents demonstrated to increase bonus

बोनस बढ़ाने के लिए एलआईसी अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
LIC agents demonstrated to increase bonus
जौनपुर। बीमा क्षेत्र में बढ़ते निजीकरण के विरोध में और बोनस बढ़ाने आदि मांगों के समर्थन में भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने सोमवार को एलआईसी दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच बदलापुर में बैठक करके 12 सितंबर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनायी गई।
विज्ञापन

जौनपुर में मछलीशहर रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के बाहर अभिकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि
केंद्र सरकार बीमा क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। यह अभिकर्ताओं के हित में नहीं है।
शाहगंज में आजमगढ़ रोड स्थित शाखा परिसर में अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बोनस बढाने, जीएसटी में छूट, बीमा के एवज में कर्ज ब्याज दर घटाने, अभिकर्ताओं को पेंशन, पीएफ और चिकित्सा की सुविधा देने की मांग की। दिलीप अग्रहरि, संतोष मिश्रा, संजय सिंह, लालता प्रसाद, विनोद श्रीवास्तव, फतेह बहादुर, दूर्गा प्रसाद, कमलेश यादव, संग्राम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बदलापुर में अभिकर्ताओं ने बोनस बढ़ाने आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शाहगंज के ग्रीनलैंड होटल में 12 सितंबर को आयोजित हड़ताल कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनायी। इस मौके पर जितेंद्र दुबे, अमरदेव विश्वकर्मा, सत्य शंकर दुबे, रामाश्रय गिरी, जय नाथ विश्वकर्मा, संतोष कुमार यादव, शीतला प्रसाद यादव, दुर्गा प्रसाद पाल, रमाशंकर मौर्य, विद्यासागर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed