फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Leo Club scored Trophy

लियो क्लब ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

Wed, 25 Mar 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Wed, 25 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leo Club scored Trophy
स्व. डा. आरपी रस्तोगी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीतकर लियो क्लब चैंपियन बना। शिया कालेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला लायंस और लियो क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मैन आफ द मैच विकास और मैन आफ द सीरीज अमित पांडेय बने। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस क्लब ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन बनाए। इसमें डा. अजीत कपूर ने 20, संजय श्रीवास्तव ने 27, डा. एमएम वर्मा ने 14, विमल सेठ ने 10, मनोज चतुर्वेदी ने आठ, शकील अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन


 ने पांच, शत्रुघ्न मौर्य ने चार और मुस्तफा ने 12 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लियो क्लब की टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर ही 120 रन बना लिया। इसमें विकास ने 42, राजकेसरी ने 26, प्रदीप प्रधान ने 16, ऋषभ

 सिंह ने पांच और प्रवीण ने आठ रन बनाए। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि किसी भी संस्था का विकास एवं छवि उसकी सामुदायिक गतिविधियों पर निर्भर होती है। अंपायर की भूमिका  असगर मेहदी और अनिल


 अस्थाना ने निभाई। इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी, डा. आरपी रस्तोगी, संस्थाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा, डा. वीएस उपाध्याय, डा. एनके सिंहा, अशोक मौर्य, राधेरमण जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed