फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal's body found in rented room

Jaunpur News: किराये के कमरे में मिला लेखपाल का शव

Thu, 04 Jun 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal's body found in rented room
मृतक लेखपाल दारा सिंह चौहान की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
मड़ियाहूं (जौनपुर)। तहसील में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान (59) का शव बुधवार की सुबह किराये के कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के खातापुर चौहान बस्ती निवासी दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं तहसील के भंवरास क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह दिलावरपुर मौर्य कटरा में किराये का कमरा लेकर रहते थे। कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रक्तचाप की दवा भी ले रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने कमरे पर पहुंचे और दरवाजा बंद कर आराम करने चले गए। बुधवार की सुबह करीब सात बजे तक उनका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने कई बार जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो लेखपाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed