फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpalas protesting against Kannauj incident

लेखपालों ने प्रदर्शन कर कन्नौज घटना पर जताया रोष

Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lekhpalas protesting against Kannauj incident
12-कन्नौज में लेखपालों पर लाठी चार्ज के विरोध में बदलापुर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल संघ के लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों को पीटने के विरोध में लेखपाल संघ के नेतृत्व में लेखपालों बुधवार को तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी लोगों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौपा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चन्द्रशेखर सिंह, सीबी सिंह ने भी धरने को समर्थन दिया। सदर तहसील के लेखपालों ने तीन घंटे काम काज बंद कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को एडीएम वित्त व राजस्व को पत्रक सौपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सदर अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, मंत्री अनुराग सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील में अधिवत्ता द्वारा महिला लेखपाल के साथ मारपीट करके उन्हें तीन घंटे तक कमरे में बंद करके रखा गया, जो बेहद ही निन्दनीय है। वहां के प्रशासन द्वारा वकीलों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लेखपालों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिसकी हम लोग घोर निन्दा करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं। साथ ही दोषियों के गिरफ्तारी की मांगकी। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मिठाईलाल, मंत्री कामता प्रसाद, पुट्टीलाल यादव, संरक्षक जटाशंकर मौर्य ने सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलन्द की। कहा राजस्व कर्मियों को न्याय नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कृष्णानन्द पांडेय, केसी मौर्य, नीतू सिंह, अंजली मिश्र, प्रिया कटियार, फूलकली पटेल, रतनप्रिया साहू, पूनम,मीनू जैन, श्रद्धा सिंह, सबा कमरूल, बंदना राय, अर्चना प्रजापति, पूजार्कत, अजय कन्नौजिया, सदन पाल, मनोज विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।बदलापुर- स्थानीय तहसील लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपालों पर जानलेवा हमला करने वाले दोषी अधिवक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने तथा उनको गिरफ्तार करने की मांग की। साथ मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। धरना करने वालों में अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह,लालचंद पाण्डेय,अजय पांडेय, विन्ध्यवासिनी, अखिलेश यादव, लालबहादुर शर्मा, सौरभ, पूजा, प्रिया , शालू तिवारी, अनीता यादव , प्रिया सुशील श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।मछलीशहर- कन्नौज जिले की घटना के विरोध में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौपा। जिसमें लेखपाल पर दर्ज मुकदमा स्पंज करने,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण करने,दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी करने,लाइसेंस रद्द करने के लिए बार कौंसिल को पत्र लिखने और आत्मरक्षा के लिये शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत करने आदि की मांग की गई।धरने में तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव,मंत्री राहुल पटेल, लाल चन्द्र श्रीवास्तव, जय शंकर यादव,प्रमोद श्रीवास्तव,रुचि सिंह,सुधा शर्मा,मोहन लाल,रमेश चन्द्र,परमानंद मिश्र,जय चन्द,अभिषेक,राजेश,सूरज,मनोज आदि उपस्थित थे। मड़ियाहूं- स्थानीय तहसील परिसर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने लेखपाल रमेश चंद त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान दोषी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार कार्यवाई करने सहित अन्य मांग पूरी करने की आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर फूलचंद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, पंकज पाठक, रेनू यादव, आदर्श श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहगंज। कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार शाहगंज तहसील परिसर में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। संघ ने तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी को सौपा। प्रदर्शन करने वाले अध्यक्ष दूधनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, महामंत्री मृत्युंजय कुंवर विक्रम, रणजीत सिंह, आशा सिन्हा, जय गुरुदेव, नंदा देवी, ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed