फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal suspended, adverse entry to the then registrar Kanungo

लेखपाल निलंबित, तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 17 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended, adverse entry to the then registrar Kanungo
जौनपुर। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां 850 मामले आए लेकिन पूरे दिन में अधिकारी 84 मामले को ही निस्तारित कर सके। 766 फरियादी मायूस होकर लौट गए। वहीं, बदलापुर में दोपहर एक बजे के करीब पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को देखते ही शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ गई। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने एक लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तत्कालीन रजिस्ट्रार को एक मामले में प्रतिकूल प्रविष्ट देने को कहा।
विज्ञापन

सदर तहसील में एडीएम राम प्रकाश की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 59 मामले आए, जिसमें 14 को ही निस्तारित किया जा सका। वहीं, दोपहर में संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण करने के लिए अपर आयुक्त विश्व भूषण मिश्र भी पहुंचे। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से पूर्व के शिकायती पत्रों के बारे में जानकारी हासिल की। बदलापुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित 131 प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें मौके पर 12 का निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में लगभग एक बजे पहुंचे जिलाधिकारी को देखते ही शिकायत कर्ताओं की लंबी लाइन लग गई। शिकायत सुनने के दौरान उन्होंने कड़ेरेपुर गांव के एक भूमि विवाद में लेखपाल द्वारा बरती गई शिथिलता के आरोप में हल्का लेखपाल रुक्मणी उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं उन्होंने राजस्व निरीक्षक अरविंद पांडेय को इस मामले में कड़ी फटकार लगाई। अमलदरामद आदेश का अनुपालन न करने के क्रम में उन्होंने मालबाबू के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उदयभान पुर गांव में तालाब व भीटे की जमीन पर हुए कब्जा को मुक्त कराने के लिए उन्होंने मौके पर तत्काल टीम भेजने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। इसी प्रकार, उर्मिला पत्नी प्यारेलाल निवासी निबघाड़ी खुर्द के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने वर्ष 2018 से अमल बरामद न करने पर पूर्व रजिस्ट्रार शिवकुमार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया है। मछलीशहर तहसील में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 127 शिकायती पत्र आए। जिसमें 9 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शाहगंज तहसील सभागार में 125 प्रार्थना में 21 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। मडि़याहूं में 179 प्रार्थना पत्र में 11 का निस्तारण किया गया। केराकत में 246 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जब डीएम ने दी नसीहत
बदलापुर। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत निस्तारण करने के मामले में जिले में बदलापुर तहसील की स्थित बहुत ही खराब है। प्रदेश में बदलापुर शिकायत निस्तारण में रैंकिंग के मामले में 212 वें स्थान पर है। सदर तहसील ने अभी 40 वर्ष पुराने विवादित मामले का निस्तारण आपसी समझौते से कराया है। ऐसा ही आप सब करें! आप सब शिकायत कर्ताओं के मूल पर जाइए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार, डीपीओ डॉ राम बदन सिंह, पीडी जेके त्रिपाठी ,एसडीएम डा. प्रदीप कुमार, तहसीलदार मृदुला दुबे, अधीक्षक डॉ संजय दुबे, खण्ड विकास अधिकारी शरद श्रीवास्तव, ई ओ अनिल कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोगा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed