फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal shot dead in Bamawan village

बम्मावन गांव में गोली मारकर लेखपाल की हत्या

Wed, 15 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal shot dead in Bamawan village
जौनपुर में आजमगढ़ के लेखपाल अनिल प्रजापति जिनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। (फाइल फोटो) - फोटो : JAUNPUR
केराकत/थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्मावन गांव के बगेरावां पुरवे में सोमावार की रात ब्रह्मभोज (तेरही) के दौरान पुरानी रंजिश में गोली मारकर लेखपाल अनिल प्रजापति की हत्या कर दी गई। अनिल लालगंज तहसील के हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अशोक प्रजापति के छोटा भाई थे। वह लालगंज में ही लेखपाल के पद पर तैनात थे। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बम्मावन गांव निवासी भाजपा नेता राजेंद्र प्रजापति के पिता का सोमवार को त्रयोदशाह था। राजेंद्र के रिश्तेदार आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र के करियवा गोपालपुर से हिंदू युवा वाहिनी के लालगंज तहसील अध्यक्ष अशोक प्रजापति अपने तीन भाइयों के साथ इसमें शामिल होने आए थे। सभी लोग भोजन करने के बाद रात में करीब दस बजे घर के लिए निकलने को तैयार थे। अशोक ने बताया कि उसी समय थाना देवगांव के करियवा गोपालपुर निवासी श्लोक यादव वहां पहुंच गया। उससे पुरानी रंजिश है। पहुंचते ही वह गालीगलौज करने लगा और पिस्टल से अशोक पर गोली चला दी। इसी बीच अशोक का छोटा भाई अनिल बीच में आ गया। गोली अनिल के सिर में लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। चीखपुकार मच गई। इसका फायदा उठाकर हमलावर वहां से फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में अनिल को लेकर केराकत के एक निजी अस्पताल गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिवार वाले उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह मृतक अनिल प्रजापति का शव लेकर परिजन केराकत कोतवाली पहुंचे। मृतक के भाई अशोक प्रजापति ने श्लोक यादव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. अनिल पांडेय का कहना है कि मृतक के भाई अशोक प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed