फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lekhpal arrested taking seven thousand bribe from farmer

Jaunpur News: किसान से सात हजार रिश्वत लेता लेखपाल गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested taking seven thousand bribe from farmer
मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदूना क्षेत्र हल्का लेखपाल मुकेश यादव को सात हजार रुपये रिश्वत लेते समय सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने पकड़ लिया। क्षेत्र के एक किसान की शिकायत पर वाराणसी से पहुंची टीम ने उसे पकड़कर थाने ले गई, जहां मुकदमा दर्ज किया गया। लेखपाल जमीन की पैमाइश करने के बदले रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भिदूना गांव निवासी सुनील सिंह ने शिकायत किया था कि वह संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेखपाल मुकेश यादव से पैमाइश करने और रिपोर्ट लगवाने के लिए कई बार कहा तो उन्होंने सात हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत सुनील सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के कार्यालय में की। संगठन के अधिकारियों द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार सोमवार को लेखपाल को गांव में पैसा देने के लिए बुलाया गया। दोपहर में बिरजन के घर के पास सड़क पर जब सुनील सिंह ने लेखपाल मुकेश यादव को सात हजार रुपये दिए, तभी पहले से मौजूद टीम के सदस्यों ने उसे हिरासत में ले लिया और उनके जेब से उक्त धनराशि बरामद कर हाथ धुलवाया तो हाथ लाल हो गया। उक्त टीम के सदस्य गिरफ्तार लेखपाल को लेकर मछलीशहर कोतवाली पहुंचे। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में प्रभारी विनोद कुमार, निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed