फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Leader of the gang promising to double money arrested, three accused escaped

Jaunpur News: रुपये दोगुना करने का झांसा देने वाले गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार, तीन आरोपी भागे

Mon, 05 Oct 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Leader of the gang promising to double money arrested, three accused escaped
बरसठी--नकली नोटों का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी। पुलिस विभाग
बरसठी। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के अबरना गांव निवासी सचिन उपाध्याय को पुलिस ने शनिवार की रात में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नोट के आकार के 22 कागज, उन पर लगा विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो और 500 रुपये के नोट से मिलते-जुलते रंग का कटिंग कागज, कार, मोबाइल और 2230 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी इन कागजों को दिखाकर लोगों को रुपये दोगुना करने का भरोसा दिलाता था। सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष बरसठी जय प्रकाश यादव मियांचक तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आ रही कार को रोककर चालक ने तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए आरबीआई का लोगो और नोट जैसे दिखने वाले कागजों का इस्तेमाल करता था। बरामद विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल अपराध के साक्ष्यों को नष्ट करने में करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरसठी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ भदोही और सुरियावां थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गिरोहबंद अधिनियम सहित पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी ने पूछताछ में गिरोह के तीन सदस्यों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed