फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Latrine construction rigging

शौचालय निर्माण में धांधली

Tue, 13 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 13 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Latrine construction rigging
 जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार को रामनगर ब्लाक के लोहिया गांव जेठपुरा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी।
विज्ञापन


गांव के लोग जिलाधिकारी से मुखातिब हुए तो शौचालय निर्माण में धांधली उजागर हुई। पता चला कि शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों से 900 रुपये अंशदान जमा कराने की बजाए उनसे अंशदान के तौर पर एक-एक हजार ईंटे ही ले ली गईं।

जबकि एक हजार ईंट की कीमत छह हजार रुपये है। इस प्रकार प्रति शौचालय पांच हजार रुपये की धांधली उजागर हुई। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विजयनाथ यादव एवं प्रधान लीछा यादव के खिलाफ चार्जशीट जारी करने का निर्देश जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र को दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में पांच महीने से बिजली नहीं आ रही है। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। बदलने के लिए अधिकारियों से कहा गया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने इसके लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता और अवर अभियंता स्टोर के खिलाफ चार्जशीट बनाकर विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश एक्सईएन विद्युत आरडब्लू पॉल को दिया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा की किसके पास जाबकार्ड है तो किसी  ने हाथ नहीं उठाया। ग्राम पंचायत अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गांव में 350 जॉबकार्ड बनाये गये हैं इसपर डीएम ने कहा कि आखिर गांव वाले यहीं पर हैं तो जाबकार्ड किसके नाम से बनाए गए हैं।

  इस मामले में भी डीडीओ और बीडीओ को निर्देश दिया कि चार्जशीट बनाकर विभागीय कार्यवाही करें। सहायक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुतवन में चिकित्सक के न आने और  कंपाउंडर द्वारा मरीजों को दवा दिए जाने की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ डीके यादव को निर्देश दिया

 कि वह डाक्टर के खिलाफ चार्जशीट बनाकर विभागीय कार्यवाही करें और उन्हें यहां से हटाकर दूसरे डाक्टर को तैनात करें। पशुओं का टीकाकरण न कराए जाने की शिकायत पर प्रकरण की जांच करने का निर्देश सीवीओ को दिया।

उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने छात्रवृत्ति, हैंडपंप, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, लैपटाप, कौशल विकास योजना, सोलर लाइट आदि योजनाओं का लाभ पाने वालों की सूची पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया। आपूर्ति निरीक्षक सीबी सिंह को कोटे की जांच का निर्देश दिया।


 इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, उप जिलाधिकारी रामकेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सगीर अहमद, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, बीएसए परमहंस सिंह यादव, डीपीआरओ एके सिंह, तहसीलदार मड़ियाहूं रामजीत मौर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed