{"_id":"6161e1c68ebc3e61eb248369","slug":"late-action-should-be-taken-in-investigation-of-serious-cases-ig-jaunpur-news-vns616399338","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर मामलों की जांच में देर पर हो कार्रवाई : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर मामलों की जांच में देर पर हो कार्रवाई : आईजी
विज्ञापन
जनपद के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जलालपुर में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एस के भगत ने लोगों की फरियाद सुनीं। उनके समक्ष 17 फरियादियों ने न्याय के लिए गुहार लगाई। इसमें से आईजी ने 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर प्रवृति के प्रकरणों में जांच में देर करने वाले विवेचकों पर कार्रवाई की जाय।
उन्होंने एसपी से कहा कि जिले में यह सुनिश्चित करें कि विवेचक विवेचनाओं का निस्तारण निर्धारित समया में करें। विवेचना के नाम पर अनावश्यक रूप से देर नहीं की जानी चाहिए। जिले के अधिकारी थानों के भ्रमण के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करें और थाने के कार्यालय भवन, बैरक तथा आवासीय भवनों आदि की साफ-सफाई एवं अभिलेखों का रखरखाव आदि का निरीक्षण करें। उसके बाद थाने पर नियुक्त कर्मचारियों का सम्मेलन कर उनकी बीट बुक का भी मुआयना करें।
निगोह : बरसठी थाना परिसर में सीओ मड़ियाहूं संत प्रासाद उपाध्याय की मौजूदगी में 7 लोगों ने न्याय की आस में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें से 5 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शाहगंज: कोतवाली में एसडीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां आठ प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर महज दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका। शेष को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द किया गया। मछलीशहर: कोतवाली में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार की मौजूदगी में कुल 12 मामले आए। जिसमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मीरगंज: थाना परिसर में सीओ मछलीशहर की उपस्थिति में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मंगलेश दुबे की अगुवाई में अधिकारियों ने फरियाद सुनीं। इस मौके पर 6 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से एक का निस्तारण किया गया। नेवढ़िया: थाना परिसर में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के समक्ष कुल 7 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण हुआ।