फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Last year's beneficiaries have not been able to get housing yet

पिछले साल के लाभार्थियों को अब तक नसीब नहीं हो पाया आवास

Sun, 04 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Last year's beneficiaries have not been able to get housing yet
जिले में पिछले साल प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित सभी लाभार्थियों को अभी तक छत नसीब नहीं हो पाई है। अभी तक 23 हजार 916 की तुलना में जिले में 1,282 प्रधानमंत्री आवास ही बन पाए हैं। अभी भी 22,634 आवास नहीं बन पाए हैं। जिम्मेदार इसके पीछे कोरोना और शासन स्तर से समय से धनराशि जारी न होना कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को रहने के बाबत छत नसीब कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसमें एक आवास बनाने के लिए एक लाख 20 हजार और 12 हजार रुपये शौचालय बनाने के लिए दिए जाते हैं। साथ ही संबंधित लाभार्थी को मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी करना अनिवार्य है। इस योजना के तहत पिछले साल फरवरी माह में 23,949 आवास बनाने का लक्ष्य आया था, लेकिन जब जांच की गई तो 23,916 लाभार्थी ही पात्र पाए गए। जिनको आवास बनाने के लिए आवेदन स्वीकृत कर सूची शासन को भेजी गई। उसी बीच मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हो गया। इसके चलते धनराशि समय से सरकार की ओर से लाभार्थियों के खाते में नहीं भेजी जा सकी। शासन की ओर से दिसंबर माह में पहली किश्त की धनराशि भेजी गई, वहीं एक माह पूर्व 22,552 आवासों की दूसरी किश्त और तृतीय किश्त 1,879 आवासों के निर्माण के लिए भेजी गई है। इस बीच अब तक मात्र 1,282 आवास निर्माण ही पूरे हो पाए हैं। डीआरडीए के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण और शासन स्तर से समय से धनराशि जारी न हो पाने के कारण पिछले साल के पीएम आवासों के निर्माण पूरे नहीं हो पाए हैं। हालांकि, अब पैसा पर्याप्त है और शीघ्र ही पिछले साल के सभी आवास बनवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

---
सिकरारा में अभी तक बने हैं मात्र दो आवास
जौनपुर। जिले के 21 ब्लाकों में पीएम आवास के लक्ष्य की तुलना में बहुत कम आवास निर्माण हो पाए हैं। आवास निर्माण के आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो सिकरारा में मात्र दो आवास ही पूरे हो पाए हैं। इसी तरह बदलापुर में 1,818 की तुलना में 147, बक्शा में 9,20 में से चार, बरसठी में 1,268 में से 128, धर्मापुर में 349 में से आठ, डोभी में 963 में से 102, जलालपुर में 288 में से 25, करंजाकला में 958 में से 64, केराकत 745 में से 53, खुटहन में 2,617 में से 76, मछलीशहर में 766 में से 76, महराजगंज में 1,676 में से 18, मड़ियाहूं में 667 में से 30, मुफ्तीगंज में 1,243 में से 42, मुंगराबादशाहपुर में 646 में से 82, रामनगर में 1,237 में से 66, रामपुर में 1,219 में से 13, शाहगुज में 2,083 में से 109, सिकरारा में 328 में से दो, सिरकोनी में 380 में से 15, सुईथाकला में 2,022 में से 153, सुजानगंज में 1,723 में से 69 आवास अभी तक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed