फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lakhs stolen in house, warehouse and school

मकान, गोदाम और स्कूल में लाखों की चोरी

Thu, 22 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in house, warehouse and school
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने कई घर, मकान, गोदाम को निशाना बनाया। कहीं छत के रास्ते घर में घुसे तो कहीं ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा दिया। सुबह चोरी के सभी मामलों में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

बक्शा: थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में निवासी विनोद पांडेय के परिवारीजन रात में घर के बरामदे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे और कमरे का दरवाजा खोलकर उसमें रखी अटैची और बाक्स तोड़कर कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। पीड़ित विनोद पांडेय का आरोप है कि करीब छह महीने पहले इसी अंदाज में चोरी हो चुकी है। तब भी पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं की। इस बार भी पुलिस बस आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन

बदलापुर: थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में चोरों ने बुधवार की रात चार घरों से लाखों रुपये का माल उड़ा दिया है। गांव निवासी संग्राम यादव के घर से 1.65 लाख नकद और सोने-चांदी के आभूषण सहित पांच लाख कीमत के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बगल के सुरेश यादव के घर के दो कमरों का ताला तोड़ एक लाख रुपये के आभूषण, बड़े भाई दूधनाथ यादव के घर से लाखों के आभूषण उठा ले गये। सुबह सूचना मिलते ही डायल 112 सहित प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल, चौकी इंचार्ज बृजेश तिवारी मौके पर पहुंच। डाग स्क्वायड टीम और फोरंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। खोजी कुत्ता घर के पीछे सौ मीटर तक जाकर धान के खेत में रुक गया। घटना से लोगों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: थाना क्षेत्र सरायरूस्तम निवासी अशोक कुमार साहू का गांव में ही दुकान है। वह बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे, चाय की पत्ती साबुन का थोक व्यवसाय करते हैं। जंघई रोड लतहरिया मोहल्ले में रोड पर ही बड़ा गोदाम बना रखा है। बुधवार की रात दरवाजे पर दो ताला लगाकर घर चले गए। सुबह जब लोग मार्निंग वाक के लिए निकले तो गोदाम का ताला टूटा मिला। इसकी जानकारी अशोक कुमार साहू को दी गई। करीब दो लाख का सामान चोरी होने का अनुमान है। केराकत: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमिहित में जितेंद्र भारती के घर में घुसकर चोर नकदी समेत 60 हजार का का जेवर आदि उठा ले गए। गृह स्वामी परिवार समेत बरामदे में सोए थे। उन्हें सुबह घटना की जानकारी हुई। सुजानगंज: प्राथमिक विद्यालय सबेली में बुधवार की रात चोरों ने पानी सप्लाई की 50 फिट पाइप, दो स्ट्रीट लाइट और 06 टोटी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed