फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   labour day celebrated

श्रमिकों के हित के लिए लिया संकल्प 

Mon, 02 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 02 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
labour day celebrated
मजदूर दिवस पर शाही पुल के पास रविवार को जेसीआई ने मजदूरों को किया सम्मानित।
मजदूर दिवस  पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों की समस्याओं को दूर करने  और उनके हित के लिए संकल्प लिया गया। इस दौरान मजदूरों को अंगवस्त्रम  व औजार आदि देकर सम्मानित किया गया। जेसीआई द्वारा शाहीपुल के पास मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान मजदूरों का माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम व औजार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी, राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल, जोन अफिसर केके जायसवाल, रत्नेश गुप्ता,आलोक सेठ आदि उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। इसमें मजदूरों को एकजुट होने पर जोर दिया गया।  इस दौरान 19 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष ओपी राय, संरक्षक आरपी पांडेय, आरपी सिंह, राजबली यादव, ओपी सिंहविक्रमाजीत यादव आदि उपस्थित रहे। विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा मजदूर दिवस अधिवक्ता सभागर में मनाया गया। श्रमिकों की समस्याएं दूर करने और सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। साथ ही मजदूर समस्याओं को लेकर दो सितंबर को देश व्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पारसनाथ यादव, जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र यादव, किरणशंकर रघुवंशी, आरपी पांडेय आदि उपस्थित रहे। अपना दल द्वारा भी लेबर चौराहा लाइनबाजार में मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूरोें का विकास करने और सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पटेल, सुनील पटेल, श्यामधारी पटेल, हरिहर प्रसाद पटेल, सियाराम पटेल आदि उपस्थित रहे।

जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा मछलीशहर क्षेत्र के कटाहित खास गांव में जनजागरण पंचायत का आयोजन किया। जिसमें मजदूरों पर होने वाले शोषण को रोकने के कानून की जानकारी देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर डा. अजीत यादव, सुभाष, महेन्द्र गुप्ता, रामअभिलाख पाल, राजबहादुर यादव, प्रकाश यादव,अफसर अली, सुरेश, मनोज, इन्द्रजीत पाल, अमरनाथ सरोज व सुरेन्द्र शुक्ल आदि उपस्थित रहे।


 बरसठी: मनरेगा मजदूरों को लिए मुफीद भले ही साबित हो रही है पर ग्राम प्रधानों के दंबंगई के चलते मजदूरी मिलना कठिन हो गया है। रात में जेसीबी चलाकर मजदूरों का हक मारा जा रहा है। शाहगंज: जेसीआई सिटी द्वारा श्रमिकों को लंच बाक्स जेसीज चौक पर वितरित किया गया। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, डा. राजकुमार मिश्र, लालचंद्र यादव, विकास साहू, रविकांत, आशीष जायसवाल, रामजी. संदीप, संजय. निर्भय, पुष्कर जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed