फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress protests demanding the removal of the Chief Election Commissioner, submits nine-point memorandum

Jaunpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा

Sat, 10 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Congress protests demanding the removal of the Chief Election Commissioner, submits nine-point memorandum
प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसजन। संवाद - फोटो : udhampur news
जौनपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने जिले की तीन तहसीलों में प्रदर्शन किया। मछलीशहर, शाहगंज और मड़ियाहूं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर, धरना देकर और नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने, मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और निर्वाचन व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आरोपों की जांच कराने की मांग की। मुख्य चुनाव आयुक्त का चित्र फाड़ा : मछलीशहर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुंगी चौराहे से तहसील तक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का चित्र फाड़कर विरोध जताया। इसके बाद जॉइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार को राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त से जुड़े भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। डॉ. राकेश मिश्र, मंगला गुरु, लव मोदनवाल, जब्बार अहमद सलमानी, आरिफ, रेखा सिंह, राधे लहरी, प्रेमचंद यादव, रीता गौतम, जयराम सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed