फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Morning was covered in fog, felt a shiver in the evening

Jaunpur News: सुबह छाई धुंध, शाम में महसूस हुई सिहरन

Sat, 10 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Morning was covered in fog, felt a shiver in the evening
जौनपुर-मछलीशहर हाईवे पर कोहरा। संवाद
जौनपुर। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही। शाम को हल्की ठंड महसूस हुई। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी एवं मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह के अनुसार छह से नौ अक्तूबर के दौरान गरज-चमक, तेज हवा और बारिश के बाद किसानों को फसलों की अवस्था के अनुसार विशेष देखभाल करने की जरूरत है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 से 13 अक्तूबर तक किसी विशेष मौसमी चेतावनी की संभावना नहीं है। हालांकि, स्थानीय मौसम में बदलाव संभव है। शाम के समय अब हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। बारिश के बाद खेतों में जलभराव और मिट्टी में ज्यादा नमी होने से फसलों में रोग और कीट का खतरा बढ़ सकता है। धान की फसल इस समय दूधिया अवस्था और दाना भरने के महत्वपूर्ण चरण में है। तेज हवा से फसल गिरने और खेतों में पानी जमा रहने से जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को अतिरिक्त पानी निकालने के साथ मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है। मिर्च में फूल और फल बनने तथा अरहर में फूल एवं फली बनने की अवस्था को देखते हुए संतुलित नमी रखें और फलीछेदक कीट की नियमित निगरानी करें। भिंडी और कद्दूवर्गीय सब्जियों की समय से तुड़ाई करें। रोगग्रस्त फलों को अलग रखें और तुड़ाई के बाद सब्जियों को छायादार व हवादार स्थान पर रखें। पत्तागोभी और फूलगोभी की फसल की अवस्था के अनुसार देखभाल करें। रोग या कीट की सही पहचान के बिना रासायनिक दवाओं का छिड़काव न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed