फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laborer dies after truck mold falls

Jaunpur News: ट्रक का ढाला गिरने से मजदूर की मौत

Sat, 02 Mar 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after truck mold falls
जौनपुर। दो थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में मजूदर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जफराबाद में ट्रक का ढाला गिरने से जहां मजदूर की मौत हो गई तो वहीं सरपतहां में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की जान चली गई। पुलिस ने शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

धर्मापुर : जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव के पास पौना गांव निवासी दिनेश यादव की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे दुकान पर एक ट्रक बालू आया था। उसे उतारने के बाद मजदूर ट्रक का ढाला बंद कर रहे थे। उस समय ढाला बंद नहीं हो पाया और मजदूर संजय यादव (29) निवासी पाली, थाना मडियाहूं के सिर पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सुइथाकला : सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद में जयमाल देखने गए आठ वर्षीय बालक की बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। डीह असरफाबाद में बरात आई थी। पड़ोसी देवानंद का पुत्र टुनटुन (8) भी बरात देखने गया था। वहां से लौटते समय लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वह दो भाईयों में छोटा था। मौत की खबर लगते ही परिजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed