फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kutcha house collapses, teenager dies under debris

कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर किशोर की मौत

Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapses, teenager dies under debris
केराकत। बारिश के दौरान सोमवार को क्षेत्र के हनुआडीह गांव में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर किशोर की मौत हो गई। उधर, खुटहन के कृष्णापुर गांव में बिजली की चपेट में आने एक भैंस मर गई।
विज्ञापन

केराकत के हनुआडीह गांव निवासी रमजान अली का परिवार कच्चा मकान में रहता है। सोमवार की दोपहर में परिवार के लोग मकान के बाहर बने टीन शेड में थे। कोई सामान लेने उसका पुत्र सगीर अहमद (13) मकान में गया, इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। अंदर मौजूद सगीर मलबे में दब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। खुटहन क्षेत्र के कृष्णापुर गांव में सोमवार को बिजली गिरने से प्रकाश निषाद की भैंस मर गई। भैंस खुले आसमान के नीचे खूंटे से बंधी, तभी अचानक बिजली गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed