फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kuldeep of Handia PG College wins ten kilometer race

दस किलोमीटर दौड़ में हंडिया पीजी कालेज के कुलदीप ने मारी बाजी

Tue, 10 Dec 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep of Handia PG College wins ten kilometer race
पूर्वांचल विवि में चल रहे अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता की लंबी कूद के लिए छलांग लगाती ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 31वीं अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता के तीसरे दिन डिस्कस थ्रो पुरूष वर्ग में कौशिक महाविद्यालय सुरवत गाजीपुर के प्रवेश कुमार ने बाजी मारी। एसबी पीजी कॉलेज के अजीत कुमार यादव दूसरे एवं अरूण कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहें। महिला वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर की अंतिमा मिश्रा पहले, अर्चना सरोज दूसरे एवं हंडिया पीजी कालेज हंडिया प्रयागराज की तन्नू सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पोलवाल्ट पुरूष वर्ग में वाल्थर पीजी कालेज रामपुर जौनपुर के विकास यादव को पहला स्थान मिला। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के कुल्ली यादव दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की मनीषा पटेल को पहला स्थान मिला। ट्रिपल जंप पुरूष वर्ग में केडीएस पीजी कॉलेज जौनपुर के विकास कुमार यादव पहले एवं शहीद स्मारक पीजी कॉलेज के इसरार अंसारी द्वितीय, टीडी पीजी कॉलेज के विशाल पाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शहीद स्मारक पीजी कालेज की रीना को पहला, एसबी पीजी कॉलेज की कीर्ति सिंह दूसरे एवं पीजी कालेज गाजीपुर की वैशाली तीसरे स्थान पर रही। दस किमी दौड़ पुरूष वर्ग में हंडिया पीजी कॉलेज प्रयागराज के कुलदीप सिंह को पहला स्थान मिला। पीजी कालेज गाजीपुर के अमेरिका यादव दूसरे एवं मोहम्मद हसन पीजी कालेज के राकेश कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ की दीपिका कुमारी को पहला स्थान मिला। पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय पीजी कॉलेज सैदपुर गाजीपुर की ज्योति निषाद दूसरे एवं प्रियांशु तीसरे स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में कमलेश यादव पीजी कालेज गाजीपुर पहले, शिवम यादव मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में किरन वर्मा शिबली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ पहले व सविता यादव मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर दूसरे स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका दिनेश कुमार जायसवाल, संतोष कुमार, अरूण कुमार और विवेक यादव ने निभाई। इस मौके पर उपजिला क्रीड़ा अधिकारी रुस्तम खान, खेलकूद परिषद के सचिव डॉ.आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डॉ.विजय प्रताप तिवारी, जेबी सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ.मुन्ना सिंह, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, डॉ.राजेश सिंह, मोहन चंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed