फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Krishna Kumar showed Sniraj sky

कृष्ण कुमार ने शनिराज को दिखाया आसमान

Thu, 05 Nov 2015 12:10 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 05 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kumar showed Sniraj sky
स्टेट चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। डीएलडब्ल्यू, वाराणसी के कृष्ण कुमार ने देवरिया के शनिराज को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


शुभारंभ पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। शेरवा स्थित आझूराय इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीएलडब्ल्यू के अमित दोहन ने गाजियाबाद के संदीप ओसवाल को पटखनी दी।
विज्ञापन


जबकि बागपत के विशाल धामा ने वाराणसी के संतोष, बागपत के हरेंद्र ने बुलंदशहर के अर्जुन को आसमान दिखाया। इसी तरह वाराणसी के राजू यादव ने बागपत के सोनू तोमर, गोंडा के राजन ने बुलंदशहर के धीरज सिंह, मेरठ के प्रयास सोम
विज्ञापन
विज्ञापन


 ने चंदौली के ईश्वर यादव, डीएलडब्ल्यू के गोपाल यादव ने बागपत के कपिल धामा को हराकर उत्तर प्रदेश केशरी के क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। उधर ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में 59 किलो भार वर्ग में सैफई को गौतम यादव,

बलरामपुर के संतोष यादव, 71 किलो भार वर्ग में वाराणसी के सुशील कुमार, डीएलडब्ल्यू के वीरेंद्र पटेेल, 80 किलो में बाघपत के प्रवीण शर्मा, डीएलडब्लू के राहुल ने अपने अपने मुकाबले जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

फ्री स्टाइल के 75 किलो भार वर्ग में जौनपुर के लक्ष्मण यादव को प्रतापगढ़ के जुलफिकार के विरुद्ध वाकओवर मिला, इसी तरह वाराणसी के रमेश ने जौनपुर के धनंजय यादव को शिकस्त दी। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रदेश कुश्ती संघ के कोच

 जगवीर सिंह सोम, मनोहरलाल यादव, चंद्र विजय, बलराम मिश्र, चतन सिंह, रामकुमार, महादेव को स्मृति चिह्न व साफा बांध कर सम्मानित किया। आयोजन समिति के ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश केशरी चुने जाने

वाले पहलवान को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह गदा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर पूर्व एमएलसी प्रभावती पाल, महेंद्र यादव,  ब्लाक प्रमुख ब्रजेश सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, डा.


मनोज मिश्र, नवीन सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, राकेश सिंह, अरविंद नेता, जवाहर गौतम, सुधीर सिंह आदि मौजूद थे। रेफरी के रूप में केके सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, किशन पाल, खलीफा गोविंद यादव, ललित कुमार, सुरेंद्र कुमार, लालजी यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed