फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Krishna Kumar fulfills his father's duty by turning his hands to Kavita

कविता के हाथ पीले कर कृष्ण कुमार ने निभाया पिता का कर्तव्य...

Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Krishna Kumar fulfills his father's duty by turning his hands to Kavita
इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल ने कविता का हाथ पीला कर पिता का धर्म निभाया है। खेतासराय के पास स्थित असरफपुर उसरहटा निवासी साहेबदीन राजभर की पुत्री कविता को उन्होंने वर्ष 2013 में गोद लिया था। उन्होंने कविता की पढ़ाई पूरी कराने के बाद एएनएम की डिग्री दिलाई तो उसे जिला अस्पताल में नौकरी मिल गई। 23 मई को कविता की डोली को विदा कर मिसाल कायम किया।
विज्ञापन

मूल रूप से खेतासराय निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल भाजपा नेता हैं। वर्ष 2013 में वह उसरहटा गांव की राजभर बस्ती में गए थे। वहां झोपड़ी में बैठ कर पढ़ाई कर रही कविता पर उनकी निगाह पड़ी तो उन्होंने उससे बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान उन्हें लगा कि यह बेटी पढ़ना चाहती है लेकिन जिस माहौल में वह रह रही है, यहां रहकर शायद वह अपना सपना पूरा नहीं कर सकेगी। यही सोचकर कृष्ण कुमार ने कविता के पिता से बात की और उनकी सहमति पर उन्होंने कविता को गोद ले लिया। कलेक्ट्रेट के पास स्थित अपने आवास पर रखकर उसे पढ़ाया। साथ ही एएनएम की डिग्री दिलाई। उसे डिग्री मिली तो जिला अस्पताल में नौकरी भी मिल गई। 23 मई को आजमगढ़ के कोहड़ा निवासी दिलीप राजभर के साथ कविता का विवाह कर अपने धर्मपिता की जिम्मेदारी निभाई। कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी अपनी एक बेटी है जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। एक बेटा भी है। कविता की जिज्ञासा को देखते हुए उन्होंने उसे गोद ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed