फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   KP Yadav: Due to strong attitude Chief Minister Mayawati helicopter was not allowed to land went to jail 12 times

केपी यादव: कड़े तेवर के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया था, 12 बार गए थे जेल

Wed, 01 Sep 2021 09:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Sep 2021 09:26 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के नेता व गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ केपी यादव का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। उनकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के बेहद करीबी थे।

विज्ञापन
KP Yadav: Due to strong attitude Chief Minister Mayawati helicopter was not allowed to land went to jail 12 times
गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ केपी यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व सपा नेता डॉ. केपी यादव के निधन से पूर्वांचल की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया। आंदोलनों में सक्रिय केपी यादव के कड़े तेवर ने ढाई दशक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के हेलीकॉप्टर को बनारस में उतरने से रोक दिया था। इसी घटना के बाद केपी बड़े नेता के रूप में उभरकर सामने आए थे। अपने राजनीतिक जीवन में वे 36 बार गिरफ्तार हुए, जिसमें से 12 बार उन्हें जेल तक जाना पड़ा था।

विज्ञापन


टूटा था सपा-बसपा का गठबंधन
पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव बताते हैं कि प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन टूटने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती वाराणसी के सीर गोवर्धन गांव में रविदास पार्क के शिलान्यास के लिए हेलीकॉप्टर से आने वाली थीं। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने डॉ. केपी यादव को विरोध की जिम्मेदारी दी। उस दौरान डॉ. यादव गांव में रहकर किसानों के लिए संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन


भदोही में उतरा हेलीकॉप्टर
उनके विरोध के कारण हेलीकॉप्टर से शिलान्यास करने पहुंची मुख्यमंत्री मायावती भदोही चली गईं थीं। पांच जनवरी 1998 में उन पर जानलेवा हमला हुआ था और उन्हें चार गोलियां लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के जेल जाने पर छोड़ दी अमेरिका में मिली नौकरी 

जौनपुर के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह बताते हैं कि डॉ. केपी यादव ने बीएचयू के सिरॉमिक इंजीनियरिंग में रिसर्च एसोसिएट के रूप में दूषित पानी को रिफाइन करके पेयजल में बदलने पर शोध किया था। वर्ष 1992 में उन्हें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलू नॉइज से बुलावा भी आया। वे पासपोर्ट बनवाने लखनऊ जा रहे थे, तभी पता चला कि मुलायम सिंह को केंद्रीय कारागार वाराणसी में बंद किया गया है। इस पर वे सीधे मुलायम सिंह से मुलाकात की। इसके बाद अपने साथियों के साथ उन्होंने कैंट स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर चौकाघाट जेल में बंद कर दिया था।

सपा पार्टी कार्यालय में डॉ. केपी यादव को दी गई श्रद्धांजलि 
डॉ. केपी यादव का शव देर शाम जौनपुर से वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां श्रद्धांजलि देने के बाद सपा के झंडे में शव लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट ले जाया गया। घाट पर उनके पुत्र विवेक रंजन ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि सभा में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव, प्रदेश सचिव वरुण सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धूपचंडी, रितेश केसरी, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव,  महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पीयूष यादव, ओपी सिंह, जितेंद्र यादव ने श्रद्धांजलि दी। उधर चंपक कटरा में चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग, राधारमण मिश्रा, मेवा लाल पटेल, प्रेम गुप्ता, बद्री यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed