फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Knife of a cock businessman by stabbing a knife

चाकू घोंपकर मुर्गा व्यवसायी की हत्या

Tue, 10 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Knife of a cock businessman by stabbing a knife
20- केराकत क्षेत्र के मेहौड़ा में नहर के किनारे अधेड़ की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : JAUNPUR
केराकत। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा गांव के पास सोमवार को चाकू से वार कर एक मुर्गा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। दिन में करीब एक बजे नहर की सड़क किनारे के गड्ढे में अधेड़ का शव पाया गया। उधर से गुजर रहे किसी की नजर पड़ी तो शोर मचाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के बगथरी गांव निवासी रामदुलार(50) के रूप में हुई। सूचना पर एसपी रविशंकर छवि, एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मृतक की पत्नी लीलीवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बगथरी गांव निवासी रामदुलार मुर्गा और मछली के मीट का कारोबार करते थे। उनकी खड़हर डगरे के पास दुकान है। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे वह मुर्गा व मछली लेकर दूकान पर जाने के लिए निकले थे। माल दूकान पर रखकर थोड़ी देर में वापस आने की बात कर वालों से कहकर वह निकले थे। दिन में करीब एक बजे कुछ लोगों की नजर सड़क के किनारे गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी तो शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान होने परिजनों को सूचना दी गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक के गर्दन पर चाकू के चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही सीओ केराकत रामभुवन यादव व केराकत कोतवाल बिंदकुमार कुमार व थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सुरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस स्थान पर शव मिला वहां से करीब 20 मीटर दूरी पर रक्त रंजित चाकू मिला और थोड़ी ही दूर पर लावारिश बैग मिला जिसमें चाकू, अस्तूरा, डायरी, एक सामूहिक फोटो, मोबाइल मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक की मोपेड बाइक भी पास में गिरी पड़ी थी। एसपी रविशंकर छवि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का जल्द खुलासा करने और हत्यारो की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राम दुलार की मौत से परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़
केराकत। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव निवासी रामदुलार अपने परिवार का इकलौता कमासुत सदस्य थे। उनकी हत्या से परिवार वालों पर गमो का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी हत्या से हर कोई हतप्रभ है। परिवार के लोग भी इस बात से हैरान हैं कि आखिर जब उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी तो उनकी हत्या किसने कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदुलार मुर्गा और मछली का मीट बेंचकर परिवार की आजीविका चलाते थे। खड़हर डगरे के पास सड़क के किनारे वह मछली व मुर्गा की दूकान लगाते थे। मृतक की पत्नी लीलावती देवी को क्या पता था कि उसका पति रोज की तरह धंधे पर जा रहा है तो वापस नहीं लौटेंगा । मृतक के 5 संतानों में हरिश्चंद्र राम(22), शिवचंद(20), कुमारी पूजा (18), कुमारी ज्योति (16) एव गिरीशचंद (14) हैं। परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed