फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kite emphasis in the sky, with the weather gave

आसमान में पतंगों का जोर, मौसम ने दिया साथ

Tue, 16 Jan 2018 12:31 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 16 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kite emphasis in the sky, with the weather gave
पतंगों के चढ़े भाव
 मकर संक्रांति पर्व दूसरे दिन भी सोमवार को लोगों ने मनाया। इस बार गोमती नदी में स्नान करते लोग नहीं देखे गए। वैसे अपने-अपने घरों में स्नान कर दान पुण्य कर पर्व मनाया। लोगों ने तिल के लड्डू, चावल, दाल, कंबल और पुराने वस्त्र भी गरीबों में दान किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह गोमती नदी के घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ इस बार नहीं दिखी। इस प्रमुख कारण नदी का पानी प्रदूषित हो जाना है। हर बार लोग गोमती नदी के किनारे घाटों पर स्नान, ध्यान करते थे और घाट पर ही दान करते थे। मेले जैसा दृश्य पिछले वर्षों में रहा करता था जो इस बार नहीं दिखा। वैसे तो रविवार को भी कुछ लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व मनाया। लेकिन सोमवार को अधिकतर घरों में यह पर्व मनाया गया। बाजारों में चहल-पहल रही और लड्डू, तिल के लड्डू, लाई, चूड़ा, गूड़़, दही लोगों ने खरीदा। केराकत बाजार में स्थानीय दुकानदारों एवं समाजसेवियों ने गरीबों में सैकड़ों की संख्या में कपड़े, दाल, चावल, चूड़ा, गूड़ का वितरण किया और उन्हें भोजन भी कराया। राजेश साहू, हरिलाल, आजाद, रंजीत ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष भी पूरे उल्लास के साथ लोगों ने पुरानी परंपरा बरकरार रखी।
विज्ञापन


बच्चों को बांटी पतंग
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान ने अपने मुहिम के तहत मकर संक्रांति के अवसर पर केराकत के बाबा घाट पर जहां गोमती आरती किया। वहीं सोमवार को बच्चों में स्वच्छता की पतंग का वितरण किया। इस पतंग पर स्वच्छता और प्रदूषण का संदेश लिखा हुआ था। इसमें माध्यम से बच्चों एवं उनके परिवार के लोगों में नदी में गदंगी नहीं फैलाने का संदेश भी लिखे गए थे। इस अभियान को गति देने में स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, डा. राजवीर सिंह, विकास शर्मा, मनोज तिवारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में पतंगों का जोर
जौनपुर। मकर संक्रांति पर्व पर भगवान सूर्य मेहरबान रहे। लोगों के रंग-बिरंगे पतंगों से आसमान छाया रहा। अपने छतों पर चढ़कर युवक-युवतियों ने भी पेंच लड़ाए। आसमान में पतंगे काटने की एक-दूसरे से होड़ मची रही। मौसम के करवट लेने से लोगों ने खूब इंज्वाय किया। उधर चाइनीज मंझे का खूब इस्तेमाल हुआ। रोक के बावजूद पुलिस की मिलीभगत से दुकानदारों ने चाइनीज मांझे बेचकर खूब कमाए। पतंगबाजी की प्रतियोगिता भी कई जगह आयोजित हुए।


अब शुरू हो जाएंगे शुभ कार्य
जौनपुर। मकर संक्रांति का पर्व बीतने के साथ ही शुभ कार्य भी अब शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषविद संदीप पांडेय ने बताया कि साल भर सूर्य बारह राशियों में प्रवेश करते हैं। लेकिन कर्क और मकर राशि में प्रवेश धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इसी दिन से ही ऋतु परिवर्तन होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed