फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Killer accused absconding from temporary jail in jaunpur

जौनपुरः अस्थाई जेल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Sat, 20 Jun 2020 06:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Killer accused absconding from temporary jail  in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

जौनपुर के पचहटिया स्थित अस्थाई जेल से बृहस्पतिवार की रात फरार हुए हत्यारोपी बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी निवासी राजू चौहान को पुलिस ने शनिवार को सुबह कलीचाबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अस्थाई जेल से फरार दूसरे आरोपी का अभी सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि अस्थाई जेल से दो आरोपियों के फरार होने के बाद से ही जिले के सभी थानों की पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। सुबह लाइनबाजार थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अस्थाई जेल से फरार हत्यारोपी राजू चौहान कलीचाबाद तिराहे के पास किसी वाहन का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन



सूचना पर थाने के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर उसे उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवक को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज के पास एक होटल के सामने तीन मार्च की रात कहासुनी के दौरान युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसके पास से देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है।

तीन मार्च की रात ओलंदगंज सिथत टीडी कालेज रोड पर होटल के सामने हुए विवाद के दौरान गोली लगने से जोगियापुर निवासी राहुल निषाद घायल हो गया था। पुलिस ने उस मामले में शनिवार को शाश्वत सिंह निवासी न्यू कालोनी हुसैनाबाद और उसके साथी देवांश सिंह निवासी तारापुर को गिरफ्तार कर लिया।

नगर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना के दिन दो अलग अलग गुटों में होटल के सामने कहासुनी हो रही थी। उसी दौरान पहुंचे शाश्वत सिंह ने विवाद को शांत कराने की कोशिश की तो एक पक्ष उसे दूसरे पक्ष का होना समझ लिया और शाश्वत की पिटाई शुरू कर दी। उसने अपने बचाव में देशी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से राहुल निषाद घायल हो गया था। शाश्वत सिंह के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed