फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kidnapped and beat the young man, then left him in the market and ran away

Jaunpur News: युवक का अपहरण कर पीटा, फिर बाजार में छोड़कर भागे

Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped and beat the young man, then left him in the market and ran away
मडियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर स्थित गौरव सिटी सेंटर के सामने से बुधवार 1.30 बजे टाटा पिकअप से पहुंचे 6 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसकी पिटाई की। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर बदमाश चोरारी बाजार में युवक को छोड़कर भाग गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कि रानीपुर गांव निवासी नीरज विश्वकर्मा (25) बुधवार को विद्युत उपकेंद्र मड़ियाहूं के पास खड़ा था। करीब 1.30 पिकअप सवार 6 बदमाशों ने उसे गाड़ी में बैठना चाहा, लेकिन वह भाग कर एक दुकान में घुस गया। बदमाश उसके पीछे गए और उस पर कंबल डाल दिया। इसके बाद पिटाई करते हुए पिकअप से लेकर शिवपुर बाईपास होते हुए भाग गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर बदमाश उसे चौरारी बाजार के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस टाटा पिकअप को बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अपहरण व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed