फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khelo India dialogue will be held at PU on the 27th, Prime Minister will give a virtual address

Jaunpur News: पूविवि में 27 को होगा खेलो इंडिया संवाद, प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल संबोधन

Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Khelo India dialogue will be held at PU on the 27th, Prime Minister will give a virtual address
जौनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं मेरा युवा भारत जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद, खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. शशिकांत यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर को कैटेगरी-ए में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चुना गया है। जहां लाइव प्रसारण के साथ-साथ टू-वे (दो-तरफा) कम्युनिकेशन की सुविधा होगी। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर एवं महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मकसूदपुर गाजीपुर को कैटेगरी-बी में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चुना गया है। जहां लाइव प्रसारण के साथ वन-वे (एक-तरफा) कम्युनिकेशन की सुविधा में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से होगी। युवा अधिकारी तन्मय मोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद खिलाड़ी के साथ मॉडरेटेड परिचर्चा तथा युवाओं के विचार, दृष्टिकोण एवं आकांक्षाओं को जानने के लिए 15 मिनट का युवा संवाद सत्र होगा। कार्यक्रम में युवाओं को मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed