फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khatu Shyam Amrit Mahotsav celebrated with great pomp

Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम अमृत महोत्सव

Sat, 28 Feb 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Amrit Mahotsav celebrated with great pomp
बरसठी क्षेत्र के सरसरा गांव में बाबा खाटू श्याम के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आए नासिक मठ के पी
बरसठी। शिव श्याम खाटू मंदिर देव भूमि ट्रस्ट सरसरा गांव में निर्माणाधीन बाबा खाटू श्याम मंदिर परिसर में फाल्गुन माह के अवसर पर शनिवार को अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महोत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने स्वामनी प्रसाद, खीर व चूरमा का भोग अर्पित किया। साथ ही अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम नासिक मठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा केवल नारा नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है। भदोही के पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में सरसरा गांव के लोगों का योगदान सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. आरके पटेल, संस्थापक अजय पांडेय, संयोजक पंकज पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed