फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kayastha Mahasabha's IT cell to be formed across the country: Akhilesh

कायस्थ महासभा के आईटी सेल का पूरे देश में होगा गठन : अखिलेश

Thu, 11 Jun 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kayastha Mahasabha's IT cell to be formed across the country: Akhilesh
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख सुबीर सेन का जनपद आगमन पर कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बाजिदपुर स्थित जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरे देश में कायस्थ महासभा 7235 के आईटी सेल का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज संगठन की पहचान देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सदस्यता निशुल्क रखकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जा चुका है। शेष जिलों में भी जल्द नियुक्तियां कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा समाज के हितों की रक्षा और उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उमाकांत श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा ने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव एवं दयाशंकर निगम ने कहा कि जौनपुर का कायस्थ समाज पूरी तरह एकजुट है और समाज के हितों के लिए हमेशा संगठित होकर कार्य करता रहेगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक तथा राष्ट्रीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कायस्थ महासभा देश के अग्रणी कायस्थ संगठनों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने की। संचालन जिला महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed