फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kashi region BJP president filled the enthusiasm among the workers

काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kashi region BJP president filled the enthusiasm among the workers
भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी विधानसभा के होने वाले चुनाव में भाजपा की फिर से सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। वह बुधवार को पब्लिक इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिन लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया है उनको पार्टी में सम्मान मिलेगा। भाजपा सर्व समाज का हित के लिये कार्य करती है। इस अवसर पर समाज सेवी नरेन्द्र प्रताप सिंह अपने समर्थक के साथ भाजपा में शामिल हो गए। डेहरी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद , मुर्की प्रधान मो0 सादिक अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए, जिसमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष राम विलास पाल और संचालन महेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक अशोक सोनकर ,राजेश्वरी सिंह, बृजेश सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, पथरू सिंह, राम समुझ निषाद, विनय सिंह पूर्व प्रमुख, सर्वेश दीक्षित, गौतम मिश्र, संजय सिंह ,संजय पान्डेय एवं के के सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed