फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Junk food, gutkha and tobacco are spoiling the health of teeth.

Jaunpur News: जंक फूड, गुटखा और तंबाकू बिगाड़ रहा दांतों की सेहत

Sun, 07 Apr 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Junk food, gutkha and tobacco are spoiling the health of teeth.
करंजाकला। जंक फूड, गुटखा और तंबाकू दांतों को कमजोर बना रहा है। दांतों में दर्द और सूजन से युवा अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कम उम्र में ही दांत गिर जा रहे हैं। इस तरह की समस्या बीते कुछ दिनों अधिक देखने को मिल रही है। मेडिकल काॅलेज में हर दिन 25 से 30 लोग इस तरह की समस्या लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय(मेडिकल कॉलेज) में ओपीडी के दौरान रोजाना दांत की समस्या को लेकर आने वालों में 40 फीसदी युवा है। इसमें 10 फीसदी महिलाएं भी शामिल हैं जो मसूढ़े में दर्द, दांतों का कमजोर होना, गंदे होना की समस्या से पीड़ित हैं। मरीजों में 20 से 25 साल की युवा दांत गिरने की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। घंटे भर मुंह में गुटखा भरा रहना और जंक फूड का अधिक सेवन युवाओं के लिए घातक साबित हो रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दांतों के बचाव के लिए रोजाना दोनों समय ब्रश करना जरूरी है। गोलाकार यानि चारों ओर घूमते हुए ब्रश करना चाहिए। 6 महीने से ज्यादा एक ही ब्रश का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

दांत हो रहे कमजोर, जबड़े में दर्द की शिकायत
दोहरा खाने से दांत कमजोर होकर गिर रहे हैं। पानी ठंडा लगने, जबड़े में दर्द होने की शिकायत आ रही है। ब्रश से सफाई न करना, गलत खानपान से भी कम उम्र में लोगों के दांत बुढ़ापे जैसे कमजोर होते जा रहे हैं। दांतों की सफाई नहीं करने से भी बीमारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अस्पताल में आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक है। जांच के बाद पता चल रहा है कि अधिकांश लोगों में दोहरा, गुटखा, पान मसाला और फास्ट फूड खाने से इस तरह की समस्या सामने आ रही है।- लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. चंद्रभूषण सिंह पटेल, दंत रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed