फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   June 9, 2025 was the hottest in three years, mercury crossed 43 degrees

Jaunpur News: तीन साल में 2025 का 9 जून सबसे गर्म रहा, पारा 43 डिग्री के पार

Tue, 10 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
June 9, 2025 was the hottest in three years, mercury crossed 43 degrees
जौनपुर। मौसम का मिजाज फिर तेजी से बदल रहा है। पारा एक बार फिर 43 डिग्री के पार पहुंच गया। बीते तीन वर्षों में सबसे गर्म 9 जून 2025 का रहा। पिछले दो वर्षों में जून के पहले 10 दिनों में तापमान अधिकतम 42 डिग्री पहुंचा था। दिनभर गर्म हवा और रात को उमस के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। शहर की व्यस्त रहने वाली सड़कों और बाजार में सन्नाटा रहता है। कहीं थोड़ी बहुत चहल पहल ठंडे पेय व खाद्य पदार्थों की दुकानों पर दिखती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी अभी और सताएगी। लू चलने की भी संभावना है। इसका स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। बुखार, उल्टी, दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


10 दिन तक गर्मी से राहत नहीं-मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में अगले 10 दिनों गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम तो साफ रहेगा लेकिन तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हवाएं पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी। पछुआ हवा के कारण गर्मी अधिक रहेगी। 15 जून के बाद बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम लगातार बदल रहा है। तापमान में वृद्धि जारी है। गर्मी से फिलहाल राहत की संभावना नहीं है। उमस भी बरकरार रहेगी। 15 जून के बाद बारिश की संभावना है- अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed