फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jogipur and bulldozers moved into Sekpur

जोगियापुर और शेखपुर में चला बुलडोजर

Mon, 30 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jogipur and bulldozers moved into Sekpur
मछलीशहर कस्बे में अतिक्रमण अभियान में सामान को उठाकर ले जाते नगर पंचायत के कर्मचारी।
शहर क्षेत्र को जाम से मुक्ति कराने और सड़कों को चौड़ा करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर शुरू किया गया। रविवार को अतिक्रमण हटाने के लिए जोगियापुर से शेखपुर तक प्रशासन का बुल्डोजर गरजा। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानों व मकानों के दीवारों व बारजों को  तोड़ा गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहाऔर लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में आए दिन जाम लगने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोग घंटो जाम में फंसे कर प्रशासन को कोसते रहते हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सड़कों का चौड़ीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की दोपहर में नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी के साथ जोगियापुर जा पहुंचे। इसके बाद जोगियापुर से शेखपुरा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानों और मकानों के दीवारों व बारजा को तोड़ दिया गया। अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला सहित पालिका कर्मी उपस्थित रहे। सुरक्षा के लिए साथ में फोर्स भी तैनात रही। जिससे अतिक्रमणकारियों को विरोध का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन


मछलीशहर संवाददता के अनुसार, तहसील प्रशासन ने रविवार को कस्बे में अतिक्रमण अभियान चलाकर नगर की पटरियों पर तमाम दुकानदारों द्वारा अतिक्त्रस्मण को हटवा दिया। प्रशासन केा अतिक्रमण हटाता देख लोग खुद ही अतिक्रमण हटना शुरू कर दिए। उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह ने रविवार को सुबह 10 बजे तक दुकानदारो द्वारा स्वत: अतिक्त्रस्मण हटा लेने का पुरे नगर में प्रचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद समय सीमा समाप्त होते ही एसडीएम, नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल एंव अजय कुमार मौर्या के अलावा अधिशासी अधिकारी अतिक्त्रस्मण धर्मराज कोतवाल अरविन्द कुमार यादव सहित तमाम पुलिस कर्मियो के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए निकल पड़े। इस दौरान सब्जी मण्डी, मंगलबाज़ार, सराय, जंघई पड़ाव सहित पूरे नगर में घूमकर अतिक्त्रस्मण हटवाए। इस दौरान सड़क के पानी निकासी के लिए बने नाली तक अतिक्रमण  हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed