{"_id":"652ae0843d3c62c33f088d34","slug":"jewelery-worth-rs-14-lakh-stolen-from-bullion-shop-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-6794-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सराफा की दुकान से 14 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सराफा की दुकान से 14 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के लेदुका बाजार में शुक्रवार की रात चोर एक स्वर्ण आभूषण की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर तिजोरी का ताला तोड़कर 14 लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए।
लेदुका बाजार में बदलापुर खुर्द बाजार निवासी नन्हकू सेठ की विकास ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार को जब नन्हकू सेठ का पुत्र राहुल 11 बजे दुकान का शटर उठाया तो तिजोरी टूटी थी। आस-पास के लोगों को सूचना देने के बाद उसने 112 पर फोन कर सूचना दी। लोगों ने देखा कि चोर पीछे से सेंध काटकर अंदर घुसा था। दुकान के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर दुकान में प्रवेश करने के बाद चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़ दिया। तिजोरी में रखे 195 ग्राम सोने के आभूषण जिसकी कीमत लगभग सात लाख तथा नौ किलो चार सौ ग्राम चांदी के आभूषण जिसकी कीमत लगभग छह लाख रुपये व 88 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। राहुल ने बताया कि चोर जाते-जाते दुकान में लगी सीसी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर डिवाइस उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हालांकि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने रसोई की खिड़की तोड़कर घर में घुसकर आलमारी बॉक्स तोड़ कर कीमती आभूषण उठा ले गए। शनिवार को परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।गांव निवासी राम प्रवेश गिरी का परिवार रात में भोजन कर सो गए थे। आधी रात को चोर रसोई घर की खिड़की तोड़कर घर में घुस गए, इस दौरान आलमारी व बॉक्स में रखा सोने का एक झूमका, दो मंगलसूत्र, चांदी की एक पैजनी, सोने की दो बाली, चांदी के समान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है। इस बाबत थाना निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि सूचना मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।