फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur will host state level kabaddi championship competition

राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जौनपुर

Fri, 15 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur will host state level kabaddi championship competition
जौनपुर। इस साल राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता जिले के मड़ियाहूं विकास खंड के लोरिका गांव में स्थित श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के खेल मैदान में होगी। प्रतियोगिता 18 और 19 जनवरी को आयोजित है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में यूपी के 13 जिलों की कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे जिला जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रविचंद्र यादव ने बताया कि कबड्डी चैंपियनशिप की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में प्रयागराज , प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी , सुल्तानपुर, मिर्जापुर भदोही, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर समेत कुल 13 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछले वर्ष महिला कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता की मेजबानी जौनपुर कबड्डी एसोसिएशन ने किया था। चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जौनपुर की कबड्डी टीम पांच दिवसीय अभ्यास शुरू कर दिया है। मड़ियाहूं के मेहंदीगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिले की टीम नियमित अभ्यास कर रही है। जिला सचिव का कहना है प्रदेश के तमाम मंडलों में कबड्डी अब मैट पर होती है लेकिन जिले में मैट की सुविधा नहीं है जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। अन्य जिलों में जिला प्रशासन या फिर जनप्रतिनिधियों की तरफ से मैट उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed