फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur will get the gift of two ROBs, will get rid of the jam

जौनपुर को दो आरओबी की सौगात, जाम से मिलेगी निजात

Sun, 06 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur will get the gift of two ROBs, will get rid of the jam
जौनपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही जौनपुर के एक हिस्से में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सांसद श्याम सिंह यादव के पत्र पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो आरओबी की स्वीकृति प्रदान की है। जिसकी डीपीआर भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने 31 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि जौनपुर शहर चारों तरफ रेलवे क्रॉसिंग से घिरा है। मड़ियाहू जाने वाले मार्ग पर ही ओवरब्रिज बना है जबकि अन्य स्थानों पर सुविधा नहीं है। रेल प्रखंड पर 20 से 25 मिनट पर ट्रेनों का आवागमन होता है। इससे अक्सर जाम की स्थिति हो जाती है। इस समस्या से हर वर्ग को परेशान होना पड़ता है। पत्र के माध्यम से जौनपुर- प्रयागराज रोड पर नईगंज रेलवे क्रॉसिंग, जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग, जौनपुर-शाहगंज रोड, दीदारगंज-आजमगढ़ रोड, जौनपुर-प्रयागराज के मुंगरा बादशाहपुर रोड सहित 11 स्थानों पर आरओबी निर्माण की मांग किया था। जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नईगंज (सीहीपुर) और जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

सांसद को भेजे पत्र में कहा कि दोनों आरओबी का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जौनपुर- शाहगंज, अकबरपुर-फैजाबाद बाईपास रोड, मुंगरा बादशाहपुर और खेतासराय में अंडरपास बनाने के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी और रायबरेली जाने वालों को मिलेगी राहत
नईगंज ओर जगदीशपुर में नए आरओबी की स्वीकृति से जौनपुर के लोगों के साथ ही प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी जाने वालों को भी फायदा होगा। नई गंज क्रॉसिंग जौनपुर से मछलीशहर सड़क मार्ग पर है। यहीं रास्ता आगे प्रयागराज होते हुए रायबरेली जाता है। इसी तरह जगदीशपुर क्रॉसिंग जौनपुर-वाराणसी सड़क मार्ग पर है। प्रयागराज से आकर जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाने वालों का समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed