फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: six killed from Corona, 577 new found including upper civil judge

जौनपुर : कोरोना से छह की मौत, अपर सिविल जज समेत 577 नए संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 09:09 PM IST
सार

  • मृतकों में चार की उम्र 45 वर्ष से भी कम,  564 मरीज स्वस्थ हुए
  • 5140 होम आइसोलेशन में, अब तक 141 की जान गई

विज्ञापन
Jaunpur: six killed from Corona, 577 new found including upper civil judge
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से पहली बार एक दिन में छह मौतें हुई हैं। मृतकों में चार की उम्र 45 वर्ष से भी कम है। मंगलवार को अपर सिविल जज समेत 577 नए संक्रमित मिले, जबकि 564 स्वस्थ हुए। नए मरीजों के बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 5375 हो गई है। इसमें 5140 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 141 की जान गई है।

विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अनुसार में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात बहरीपुर निवासी व्यक्ति (44) को चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने पर एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात उनकी तबीयत खराब हो गई। देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रधानाध्यापक के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक रमेश चंद्र मिश्र, बीईओ नरेंद्र देव मिश्र, उमेश, अनिल पांडेय आदि ने शोक जताया। उधर, मीरगंज के गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज में तैनात सहायक लिपिक (40) का उपचार वाराणसी में चल रहा था। वह बलिया के निवासी थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर के सेमुही निवासी (41), मड़ियाहूं के कजियाना मोहल्ला निवासी (56), सुईथाकला निवासी युवक (23) ने भी बीमारी से दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित मिले 577 में से 154 एंटीजन किट और 398 आरटी-पीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिले है। 25 मरीजों का जिला अस्पताल के ट्रूनट मशीन से जांच कराई गई थी। स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पहली बार एक दिन 564 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसमें ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed