फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur rank improved in cleanliness survey

स्वच्छता सर्वे में सुधरी जौनपुर की रैंक

Sun, 02 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur rank improved in cleanliness survey
केंद्र सरकार की ओर कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार भी जौनपुर नगर पालिका की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। एक से दस लाख की आबादी वाले निकायों की श्रेणी में इस बार जौनपुर नगर पालिका को राज्य में 48वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 246वीं रैंक मिली है। पिछली बार राष्ट्रीय स्तर पर 305वां स्थान मिला था।
विज्ञापन

शनिवार को देश भर के निकायों की स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की गई। इसके तहत जिले के जौनपुर नगर पालिका के अलावा अन्य निकायों की भी रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें 25 से 50 हजार आबादी वाली श्रेणी में शाहगंज नगर पालिका को देश के नार्थ जोन में 161वीं और प्रदेश में 107वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह 15 से 25 हजार की आबादी वाली श्रेणी में मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका को देश के नार्थ जोन में 156वीं और प्रदेश में 89वीं रैंक मिली है। नगर पंचायतों में मछलीशहर की देश के नार्थ जोन में 108वीं और प्रदेश में 64वीं रैंक मिली है। नगर पंचायत बदलापुर को देश के नार्थ जोन में 131वीं व प्रदेश में 70वीं, मड़ियाहू को देश के नार्थ जोन में 212वीं व प्रदेश में 138वीं और खेता सराय को देश के नार्थ जोन में 249वीं व प्रदेश में 167वीं रैंक मिली है। नगर पंचायत जफराबाद को देश के नार्थ जोन में 172वीं व प्रदेश में 98वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायतों से जुड़े लोगों की मानें तो रैकिंग में और सुधार हो सकता था, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि जितना सख्त और सक्रिय नगर पंचायत, नगर पालिका को होना होगा उतना ही जागरूक यहां रहने वाले लोगों को होना होगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में कराए जा रहे स्वच्छता कार्य में रैंकिंग में सुधार हुआ है। वर्ष 2018 में नगर पालिका जौनपुर को 369वीं रैंक मिली थी, जबकि 2019 में 373वीं हो गई थी। हालांकि वर्ष 2020 में रैंक में सुधार हुआ और 334वीं पर पहुंच गई। वर्ष 2021 में 305वीं रैंक मिली थी और इस बार जौनपुर नगर पालिका को 246वीं रैंक मिली है। डीपीएम अमित यादव का कहना है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार रैंक में सुधार हुआ है। रैंक में सुधार का सिलसिला आगे भी जारी रखने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed